भारत बिजनेस कनक्लेव का सफल आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारत बिजनेस कनक्लेव का भव्य शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाश गुप्ता (चेयरमैन, कैलाश आटोमोबाईल) की उपस्थिति रही। श्री गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि “विद्यार्थियों को अपने परिश्रम द्वाराएक सफल व्यवसायी बनकर दूसरों को भी रोजगार देना चाहिए, इससे राष्ट्र के विकास में सहायता मिलेगी।” महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. वलन अरासूका संदेश इस प्रकार था “पुस्तकीय अध्ययन का सफल प्रायोगिक स्वरूप इस कार्यक्रम द्वारा देखा जा सकता है। इसके लिए आयोजकों कोशुभकामनाएँ।” इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अतिरिक्त नगर के 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।विद्यार्थियों के द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की सुंदर झाँकियाँ प्रस्तुत की गई, साथ ही वहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों, गीत एवं नृत्यों, हस्तकलाओं, पोस्टर तथा मॉडल को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशेष नागदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।स्कूल प्रतिभागियों में श्रेष्ठ नृत्य में संत नॉरबट उ. मा. शाला, श्रेष्ठ व्यंजन में क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल, श्रेष्ठ हस्तकला में कैंट खालसा विद्यालय एवं श्रेष्ठ मॉडल मेंदिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवर ऑल प्रस्तुति में क्रमश: संत अलॉयसियस स्कूल, पोली पाथर, लिटिलकिंगडम स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान .प्राप्त किया। महाविद्यालयी प्रतिभागियों में श्रेष्ठ नृत्यमें द्रविडीयन, बी. कॉम, द्वितीय वर्ष, श्रेष्ठ व्यंजन में डाटा प्रोसेसिंग गतिशील गुजरात, श्रेष्ठ हस्तकला में बी. कॉम द्वितीय वर्ष . सी.ए. एवं श्रेष्ठ मॉडल में बी कॉम तृतीय एप्लाइड समूह ने बाजी मारी। साथ ही ओवर आल प्रस्तुति में पंजाब, राजस्थान एवं मराठा समूह अव्वल रहे।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमा खंडेलवाल, तमन्ना नैय्यर, श्रुति दुबे, पाखी गर्ग, यश जैन, प्रियांशु मनानी, आदित्य साहू, मानसी चौहान आदि रहे।



