जबलपुर दर्पण

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 1250 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे ने बताया कि आज दिनांक 19-3-26 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी चौक कटरा अधारताल में विवेक कोरी के मकान की छत में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुयी हैं, सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई गांधी चौक कटरा निवासी विवेक कोरी के मकान की छत पर नारायण जायसवाल एवं विवेक कोरी मिले, गौरव जायसवाल छत से गेट के सहारे कूंदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया, मौके पर 25 पेटी में कुल 1250 पाव देशी शराब के रखी मिली आरोपी नारायण जायसवाल से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसने एवं उसके बेटे गौरव जायसवाल ने उक्त शराब बेचने के लिये रखे हैं। विवेक कोरी ने पूछताछ पर गौरव जायसवाल एवं नारायण जायसवाल द्वारा शराब को लाकर बेचने के लिये रखना तथा शराब बेचने के बाद जो भी लाभ अर्जित होता है उसमें से उसे पैसा देने के लिये बोले थे इसी कारण वह अपने मकान की छत पर शराब रखवाया है बताया,। आरोपी नारायण जायवाल उम्र 62 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास कटरा अधारताल के कब्जे से 25 पेटी में कुल 1250 पाव देशी शराब तथा सेमसंग कम्पनी का मोबाइल एवं आरोपी विवेक कोरी पिता लक्ष्मीप्रसाद कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी गांधी चौक कटरा के कब्जे से वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक अजीत पटेल, आरक्षक महेश कहार अजय दीक्षित, कुलदीप साहू, विपिन यादव की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88