ऑपरेशन शिकंजा जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं वाहन चोरों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन धीरज राज के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा चुराये हुये 24 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 16 लाख रूपये के जप्त किये गये है।थाना सिविल लाइन में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि साईं नगर थाना गोरखपुर में रहने वाले सागर राजपूत, प्रशांत यादव एवं अंकित चंदेल तथा 2 विधि विरूद्ध अपचारी बालकों द्वारा जबलपुर जिले के थाना गढा एवं विभिन्न थाना क्षेत्र से दुपहिया वाहनों को चुराया गया है और जिला सिवनी के धूमा क्षेत्र में बेचा गया है । मुखबिर की सूचना पर उक्त तीनों आरोपियों एवं दोनो विधि विरूद्ध अपचारी बालकों की तलाश पतासाजी कर अभिरक्षा मे लेते हुये सघन पूछताछ करने पर जिला जबलपुर एवं सिवनी जिले से दुपहिया वाहन चुराना स्वीकार करते हुये घूमा सिवनी में चुराये हुये वाहन बेचना स्वीकार किया,।
चुराये हुये वाहन खरीदने वाले राकेश यादव निवासी लाल माटी मोहल्ला थाना धूमा जिला सिवनी, धीरज यादव निवासी ग्राम छपरा थाना धूमा जिला सिवनी, प्रमोद अहिरवार निवासी बड़ी झिरिया वार्ड नंबर 1 थाना धूमा जिला सिवनी, राजेंद्र यादव निवासी खेर माई मंदिर के पास धूमा थाना धूमा जिला सिवनी, शाहिद खान निवासी गोहलपुर थाने के पास थाना गोहलपुर, रामदीन यादव निवासी मठ देवरी थाना धूमा जिला, रमन परते उम्र 23 वर्ष निवासी हवा थाना धूमा जिला सिवनी, राजू परते निवासी खेर माई मंदिर के पास धूम थाना धूमा जिला सिवनी , साहिल नहर निवासी कांच घर दुर्गा चौकी मंगल पराग मैदान के पास थाना घमापुर को अभिरक्षा मंे लेते हुये आरोपियों की निशादेही पर जिला जबलपुर से चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन एवं धूमा जिला सिवनी से 20 दुपहिया वाहन कीमती 16 लाख रुपए के जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध धारा 41(1- 4 )जा.फौ, 379,411 भादवि के तहत जप्त की गई है। उपरोक्त सभी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा।



