मध्य प्रदेश

इंडियन पीपुल्सं अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने को अग्रसर है। इस मौके पर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा- हम देश प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा मघ्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग एवं पिछड़े वर्ग का जो आर्थिक और राजनैतिक शोषण किया रहा है उसके सख्त खिलाफ हैं और इस अंधी-बहरी सरकार से अपना हक छीनने राजनीति गलियारे में आए हैं ताकि प्रदेश के हर हाथ में काम और हर घर में आर्थिक खुशहाली हो। यही हमारा संकल्प है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 विधानसभा सीटों पर नये ईमानदार उम्मीदवारों को अवसर देकर और मध्यप्रदेश की जनता से जनादेश लेकर नई सरकार बनाएंगे और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर नये मध्यप्रदेश के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि – आज मतदाताओं को यह समझना होगा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के सवालों से भागने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार जनता को असल मुद्दों से भटकाती है। उन्हें ऊंच-नीच, हिंदू-मुसलमान, इंडिया-पाकिस्तान जैसे-नफरती विवादों में उलझाएं रखती है और ताकि वह जनता का हक मारते हुए उनका शोषण कर सके। इसी को ध्यान में रखकर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी घोषणा करती है कि सबसे पहले मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कराई जाएगी जो कानून दशकों और सदियों पुराने हो गए हैं उन्हें संवैधानिक दायरे में हटाया जाएगा। केवल वही कानून लागू होंगे जो जनहित के होंगे।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी एक राजनीतिक दल होते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है. जिसकी मूल भावना में सबसे निचले तबके को भी राजनीति से जोड़ने का संकल्प है. ताकि हर वर्ग और समाज का अंतिम व्याक्ति भी खुद को पराया न समझे। भारत के हर नागरिक को राजनीति से जुड़ना चाहिए, ताकि मुट्ठीभर लोग विधानसभा और संसद में बैठकर इस देश की जनता के बारे में मनमाना फैसला न लें। युवाओं को विशेष रूप से राजनीति में अवसर देने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
आज मध्यप्रदेश में 40 लाख से अधिक बेरोजगार है जिनके भविष्य के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी की दो दशकों की सरकार ने कोई कार्य नहीं किया 1978 के बाद बेरोजगारी की दर सबसे अधिक 2022-23 में बनी हुई है। भाजपा व कांग्रेस के नेताओं और उनके रिश्तेदारों के भोपाल में संचालित 375 फर्जी नर्सिंग कॉलेजों द्वारा 2 लाख बच्चों को बिना पढाई और प्रशिक्षण के डिग्रीयां बांट कर उनके भविष्य के साथ-साथ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। यह हमारे लिए दुर्भाग्य का विषय है कि सबका साथ सबका विकास की माला जपने वाली भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं से जहां बेरोजगारी कम होना चाहिए थी वह आज 45 वर्शाें के चरम पर है। मध्यप्रदेश का भविष्य कहे जाने वाले युवा आज दर-दर भटकने को मजबूर है जिससे समाज में वैमनस्यता और अशांति का वातावरण निर्मित है। आज म.प्र. में रोजगार ही सबसे बड़ी समस्या है। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी म.प्र. के युवाओं को गारेंटी रोजगार देगी और रोजगार मिलने तक ससम्मान जीने का अधिकार देगी। आज म.प्र. के 51 प्रतिशत युवा मतदाता म.प्र. में परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में यह परिवर्तन होकर रहेगा। नये. म. प्र. के लिए युवाओं की नई सरकार बनेगी।
मध्यप्रदेश में परिवर्तन के लिए 1200 से अधिक पुरुषों ने एवं 573 महिलाओं ने तथा मुस्लिम समुदाय के 361 लोगों ने जैन समाज के 640 लोगों ने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 97 विधानसभा वार चुनाव लड़ने के लिए इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से टिकट की मांग की है। इस पर पार्टी विचार कर रही है एवं शीघ्र ही योग्य उम्मीदवारों को टिकट वितरण कार्य करेगी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट करना परिवर्तन को प्रदर्शित करता है और भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस की परिवारवाद राजनीति जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट मिलते रहने से कार्यकर्ताओं में व्यापक असंतोष व्याप्त है। जिसकी परिणीती यह है कि लोगों के द्वारा नये राजनैतिक दल को अपना भरोसेमंद विकल्प मानकर अपना राजनैतिक भविष्य सुरक्षित करने आगे आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88