मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त महिला सहित 2 गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण कमल मौर्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल कैंट उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा मादक पदर्थ गांजे की तस्करी मंे लिप्त महिला सहित 2 को गिरफ्तार कर 4 किलो 592 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।थाना प्रभारी ग्वारीघाट संजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया किभटोली मार्ग पर भटौली पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की बजाज पल्सर मोटर साइकिल में एक व्यक्ति मोटर सायकिल में पीछे एक महिला को बैठाकर ग्वारीघाट की ओर से आते दिखा दोनों के बीच में एक सफेद प्लास्टिक की बोरी रखी थी जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया, मोटर सायकल चालक मोटर साइकिल को धीमा कर एकदम से तेज कर टर्न लेने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका गया। नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चालक ने अपना नाम आदेश जाट उम्र 30 वर्ष निवासी कंजर मोहल्ला थाना बेलबाग तथा पीछे बैठी महिला ने श्रीमति छोटी उर्फ अर्चना डेहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी संत नगर थाना ग्वारीघाट बताई मोटर साइकिल में दोनों के बीच में रखी प्लास्टिक की बोरी के संबंध में पूछने पर गोल-मोल जवाब देने लगे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुऐ उक्त गांजा की तोल करने पर 4 किलो 592 ग्राम कीमती लगभग एक लाख हlरुपए का होना पाया गया। उक्त गंज के संबंध में पूछताछ पर छोटी उर्फ अर्चना डेहरिया ने करौंदी निवासी यशवंत उर्फ यश कुशवाहा के कहने पर अपने दोस्त आदेश जाट के साथ अपने पति की मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एम ई 0503 से शाम को नर्मदा भटोली ब्रिज मे यशवंत उर्फ यश कुशवाहा से मादक पदार्थ गांजा लेने आई थी उक्त गांजा को अपने दोस्त आदेश जाट के साथ यशवंत उर्फ यश से लेकर अपने घर बिग बाजार के पास ग्वारीघाट जा रही थी । रांझी निवासी यशवंत उर्फ यश कुशवाहा को बहुत समय से जानती है । आरोपी आदेश जाट ने उक्त मोटर साइकिल से अर्चना डेहरिया के साथ नर्मदा जी भटोली ब्रिज में पहुंचने पर यशवंत उर्फ यश कुशवाहा के द्वारा गांजा दिया जाना तथा महिला अर्चना डेहरिया के साथ अर्चना के निवास ग्वारीघाट जाना बताया । आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 4 किलो 592 ग्राम एवं मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एम ई 0503 जप्त करते हुए आरोपी आदेश जाट , श्रीमति छोटी उर्फ अर्चना डेहरिया, यशवंत उर्फ यश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



