क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा आयोजित

जबलपुर दर्पण। क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय गरबा महोत्सव, आरएसएस मैदान संजीवनी नगर गढ़ा में आयोजित किया गया। इस दौरान देवी तुल्य कन्याओं के द्वारा दीपक जलाकर मां का भव्य पूजन-अर्चन कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ एवं साथ ही मातृषक्तियों के द्वारा अनुपंपा डांडिया नृत्यो के साथ-साथ तलवारबाजी शौर्य के साथ गरबा महोत्सव का समापन हुआ। गरबा महोत्सव में क्षत्रिय महासभा के प्रदेषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, जगत बहादुर सिंह महापौर, श्रीमती मालविका तरूण भनोत, पं. गौरव भनोत ने अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। श्री राजपूत सेवा कल्याण एवं विकास समिति आयोजन द्वारा बेस्ट प्रतियोगी को डांस एवं ज्वेलरी के लिये प्रथम, द्वितीय, तृतीय के लिए शील्ड एवं अन्य सभी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इस कार्यक्रम में समस्त क्षत्रिय राजपूत महानगर के वरिष्ठ जन एवं सभी गरबा आयोजन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



