सीधी दर्पण

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवा खाक

सीधी जबलपुर दर्पण । शहर के बड़े मेडिकल स्टोर में देर रात आग लगने से लाखों का मेडिकल संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पाने पर नगर पालिका का फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों के भी आग की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया था। मिली जानकारी के अनुसार शहर के राजपूत मेडिकल स्टोर में रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे आग लगने की संभावना बताई गई है। आग लगने की जानकारी अस्पताल तिराहा में चाय का ठेला लगाने वाले राजनाथ सोंधिया को मेडिकल स्टोर से तेज धुंआ निकलता देखकर हुई। जिसके बाद उसके द्वारा समीप स्थित माल के मैनेजर को फोन पर दी गई। मैनेजर द्वारा तत्काल फोन पर इसकी जानकारी काम्प्लेक्स के आनर्स सुनील खरे एडवोकेट को दी गई। श्री खरे ने राजपूत मेडिकल स्टोर के समीप में स्थित वास मार्ट लाण्ड्री एण्ड ड्राईक्लीन के संचालक सुरेश कुशवाहा को फोन पर जानकारी देकर जल्द बुलाया। श्री कुशवाहा बनिया कालोनी स्थित अपने आवास से कुछ समय अंदर ही मौके पर पहुंच गए। जब उनके द्वारा देखा गया तो स्पष्ट हुआ कि निकलने वाला धुंआ राजपूत मेडिकल स्टोर के शटर के आसपास से आ रहा है। उन्होने तत्परता पूर्वक प्लास से राजपूत मेडिकल स्टोर के सामने विद्युत मीटर से बिजली सप्लाई तार काटकर रोंका, इसके बाद राजपूत मेडिकल स्टोर के संचालक विजय सिंह परिहार को फोन पर घटना की जानकारी दी। श्री परिहार भी 5 मिनट के अंदर पहुंचे और शटर का ताला खुलवाकर जब शटर उठवाया तो तेज धुंआ के साथ ही आग की तेज लपटें भी बाहर निकलना शुरू हो गई। जिसके बाद लोगों का भारी हुजूम मौके पर जमा हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड भी कुछ समय अंदर ही पहुंचा और आग को बुझाने के में कई टैंकर पानी डाला गया। आग जब तक बुझी मेडिकल स्टोर के अंदर रखी समूची दवाइयां एवं अन्य मेडिकल उपकरण जलकर खाक हो गए थे। बताया जा रहा है कि आग लगने से एक करोड़ से ऊपर की क्षति हुई है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आज सुबह मेडिकल स्टोर में लगी आग के बाद पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर विवेचना शुरू की गई है। बताया गया है कि राजपूत मेडिकल स्टोर के संचालक विजय सिंह परिहार रोजाना की तरह रविवार की रात करीब 12 बजे दुकान बंद कराकर गए थे। इसके बाद संभवत: दुकान के अंदर शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी और वह घंटों सुलगती रही। धुंआ जब काफी तेज निकलना शुरू हुआ तो आसपास की दुकानों के सामने भी छा गया था।
टल गया बड़ा हादसा-बता दें कि जिस जगह पर यह आगजनी की घटना हुई है वह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, इसके अलावा उसी परिसर से लगा रिलायंस का ट्रेड्स मॉल भी है, अगर समय पर आग में काबू नहीं पाया गया होता तो यह पूरा परिसर आग के आगोश में आ सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बहुत भयावह रूप ले चुकी थी, अच्छी बात यह रही कि तत्काल फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाने में तत्परता दिखाई गई। वरना आग पर कर नियंत्रण नहीं मिलता तो आसपास की दुकानों सहित रिलायंस के ट्रेंड्स मॉल को भी छती पहुंच सकती थी। फायर ब्रिगेड के चालक ने आग बुझाने में तत्परता दिखाते हुए बड़े हादसे को रोका हैं, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने भी अपने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया है। बावजूद इसके इस आगजनी से राजपूत मेडिकल स्टोर में रखी करोड़ों की दवाइयां सहित मेडिकल उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। खास बात यह है राजपूत मेडिकल स्टोर सीधी का सबसे बड़ा मेडिकल स्टोर माना जाता था जहां स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा लिखी जानी वाली दवाओं के साथ साथ नागपुर, बनारस, प्रयागराज, रीवा, सतना के चिकित्सकों के पर्चे वाली दवाइयां भी यहां लोगों को आसानी से मिल जाती थीं।
इनका कहना है।
आग लगने की सूचना आज सुबह करीब 5 बजे दुकान मालिक सुनील खरे एडवोकेट द्वारा दी गई। जिसके बाद मैं कुछ समय के अंदर ही अपने बनिया कालोनी स्थित आवास से मौके पर पहुंच गया। यहां आकर देखा तो राजपूत मेडिकल स्टोर के शटर के अंदर से तेज धुंआ बाहर आ रहा था। जिसके बाद उन्होने राजपूत मेडिकल स्टोर के संचालक विजय ङ्क्षसह परिहार को सूचना देकर बुलाया।
सुरेश कुशवाहा, पड़ोसी व्यवसायी
मेडिकल स्टोर में आग लगने से काफी क्षति हुई है। पुलिस द्वारा आग लगने से कितने की नुकसानी हुई है इस संबंध में आवश्यक जानकारी विवेचना में एकत्र किया जाएगा।
कन्हैया ङ्क्षसह, टीआई
कोतवाली थाना सीधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88