वूशु सांसद खेल महोत्सव पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित

सीधी जबलपुर दर्पण । वूशु सांसद खेल महोत्सव का आयोजन वूशु प्रतियोगिता 2025 पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में किया गया। वुशू में सीधी के बालक-बालिकाओं, खिलाडियों ने बढ़ चढ कर भाग लिया। सांसद ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई प्रेषित की व खेल प्रतिभाएं आगे निकलेगी इससे सांसद खेल महोत्सव से अपने उद्बोधन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी खिलाडिय़ों उनके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि ये खेल हमारे यहां सभी बालिकाओं को सीखना चाहिए, ये खेल सेल्फ डिफेंस के लिए बहुत जरूरी है। वहीं सांसद खेल महोत्सव के समापन के दौरान सभी बालक-बालिकाओं को मेडल मोमेंटो प्रथम, द्वितीय, तृतीय देकर सम्मानित किया गया व शर्टिफिकेट भी दी गई। साथ में इसी तरह सभी जगह जिले का नाम रोशन करने की ईश्वर से कामना की। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीधी के वूशु खिलाडिय़ों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही से सांसद ने सभी खिलाडिय़ों, ऑफिशियल, सांसद खेल महोत्सव टीम को वूशु कोच सभी को बधाई दी। साथ ही मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष जयदीप कुमार पचे व मध्य प्रदेश वूशु संघ के सचिव मनोज गुप्ता द्वारा सभी खिलाडिय़ों व उनके कोच मानिंद शेर अली खान को बधाई दी। ऑफिशियल में दीनानाथ केवट, पवन यादव, सौरभ केवट, शिवम जायसवाल, बाल कुमार लोनिया, शिवम कुशवाहा, अनीशा यादव, सपना सोधिया आदि लोग ने मैच सम्पन्न कराया। पुलिस लाईन वूशु ट्रेनिंग सेंटर सामुदायिक भवन में वुशू खिलाडियों को प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर पुलिस अधीक्षक द्वारा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। जिसके फलत: जिला सीधी के खिलाडी आज अपने माता-पिता के साथ जिले एवं प्रदेश, देश का नाम रौशन करते रहे। ये सभी खिलाडिय़ों को एकलव्य स्कूल के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, हरिशंकर पाण्डेय जिला क्रीड़ा अधिकारी सीधी, बबूल भईया चजप, अरविंद सिंह, मुकेश मिश्रा, विक्रम सिंह, गणेश विद्यालय के अरुण ओझा, एसजीएस कॉलेज सीधी स्पोट्र्स ऑफिसर रविन्द्र सिंह, भूमेश ठाकरे खेल विभाग सरोज पटेल समन्वयक, जयवीर सिंह समन्वयक आदि लोगों ने बधाई व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।



