आम आदमी पार्टी प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित

सीधी जबलपुर दर्पण । आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस घोषणा में विंध्य क्षेत्र को पुनः सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। पार्टी नेतृत्व ने विंध्य के सक्रिय, संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर राम चरण सोनी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। वहीं जितेंद्र चौरसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह भक्तराज सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकि विवेक सोनी को प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी (एजुकेशन विंग) नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राम चरण सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और विंध्य सहित पूरे मध्यप्रदेश में जनआंदोलन को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के मुद्दों पर जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। नई कार्यकारिणी प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति को और सशक्त बनाने का कार्य करेगी। यह नियुक्तियाँ संगठन के विस्तार, अनुशासन और जमीनी सक्रियता को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।



