सीधी दर्पण

भोपाल में किसान महाचौपाल: ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सीधी से हजारों कांग्रेसजन हुए शामिल

सीधी जबलपुर दर्पण । किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में सीधी जिले से पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सीधी जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। यह आयोजन प्रदेश की राजनीति में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाचौपाल में किसानों की समस्याओं न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल बीमा, बढ़ती लागत, कर्ज़ और समर्थन नीति को प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में लागत बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगी। सीधी जिले से पहुंचे कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर किसान एकजुटता का संदेश दिया। ज्ञान सिंह ने कहा कि किसान महाचौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का मजबूत संकल्प है। कार्यक्रम की सफलता पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीधी जिले की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि किसान और आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं तथा अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88