अध्यक्ष पद को लेकर पति-पत्नी के नामांकन से मचा घमासान

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के मझौली नगर परिषद में होने जा रहे उप चुनाव को लेकर सियासी पारा कड़कड़ाती ठंड के बीच उबाल मारना शुरू कर दिया है।
अब तक नगर अध्यक्ष मझौली के चार व्यक्तियों द्वारा फॉर्म जमा किया गया है।
आज शुक्रवार को उप निर्वाचन के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने पांचवें दिन 12 दिसंबर को पति-पत्नी विदेश सिंह पिता नेपाल सिंह व पूर्व नगर अध्यक्ष रूबी सिंह पति विदेश सिंह का नामांकन फॉर्म जमा होने से लोगों में में तरह तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के जिला एवं संभाग पदाधिकारियों के मझौली पहुंचने में लोगों के बीच तरह-तरह के चर्चाएं गलियारों में व्याप्त है। पति-पत्नी के नामांकन को लेकर लोगों के बीच जो संशय की स्थिति बनी हुई है उसमें फॉर्म निरस्त होने की संभावना मानी जा रही थी। लेकिन संभाग व जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों का आगमन और संशय पैदा कर दिया है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर तक कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म लिया था जिसमें एक अभ्यर्थी लवकेश सिंह गहरवार के द्वारा 9 दिसंबर को ही नामांकन फॉर्म जमा किया गया था। आज 12 दिसंबर को तीन नामांकन फॉर्म जमा किए गए हैं जिसमें कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विदेश सिंह पिता नेपाल सिंह, रूबी सिंह पति विदेश सिंह तथा खुद को भाजपा से दावेदार बताते हुए व्यापारी वर्ग से रजनीश गुप्ता पिता बुद्धसेन गुप्ता ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। वही दो लोगों द्वारा आज 12 दिसंबर को और नामांकन फॉर्म लिया जाना बताया गया है जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता एवं गोरेलाल सोनी का नाम शामिल है।



