जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर फोटोग्राफी (महाविद्यालय के जाने अनजाने छायाकार) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक विद्यार्थियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दो फोटोग्राफ प्रस्तुत किए। जिसमें निर्णायक समिति में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा एवं श्री अली रज़ा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त अमन मल्लाह, मनीष गौड़ बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की फोटो पहली बार मतदान करने की ख़ुशी मतदाताओं को प्रेरित कर रही थी एवं द्वितीय स्थान ख़ुशी ठाकुर बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की फोटो दर्शा रही थी कि मेरा मत मेरा अधिकार एवं तृतीय स्थान वैशाली बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष ने अपनी फोटो के माध्यम से बताया कि आपका एक वोट भी लोकतंत्र की जान है। कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. बाज़गा अतहर द्वारा फोटोग्राफी का इतिहास और उसके बदलते हुए स्वरूप कल से अब तक के सफर में मतदाता जागरूता फोटोग्राफी के माध्यम से सभी विद्यार्थी अपना वोट देकर मजबूत राष्ट्र बनाए एवं वोट देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. गीता शर्मा एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार एवं 45 विद्यार्थी शमिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88