जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पिस्टल एवं रिवाल्वर के साथ 2 गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वालो एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला ,अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली तथा थाना लार्डगं्रज की टीम द्वारा 2 आरोपियों को फायर आर्म्स के साथ पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी मझोली श्री कमलेश चौरिया ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली है कि सलमान खान निवासी पठानी मोहल्ला मझौली का कटंगी रोड़ मझौली में शनि मंदिर बोर्ड के सामने काले सफेद रंग की लाइन वाली शर्ट एवं जीन्स पहने अपनी कमर में एक देशी पिस्टल खोसे हुये खडा है । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली की संयुक्त टीम द्वारा कटंगी रोड मझौली में शनि मंदिर बोर्ड के पास दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सलमान खान उम्र 30 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला वार्ड 4 थाना मझौली बताया जो तलाशी लेने पर अपनी पैंट की कमर में 1 पिस्टल खोसे एवं पेंट के जेब मे 1 कारतूस रखे मिला । सलमान खान द्वारा जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लघन करना पाये जाने पर धारा 188 भादवि एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88