महाविद्यालय में गरबा महोत्सव का संगीतमय आयोजन

जबलपुर दर्पण। अतिथि के रूप में शिवांगी महाजन अस्सिटेंट कमिश्नर नगर निगम जबलपुर एवं गुरू गोबिंद सिंह एजूकेशनल सोसायटी के गणमान्य जन उपस्थित थे, जिनमें श्रीमती सैनी, श्रीमती रीहल, श्रीमती गुल्डू एवं श्रीमती सहमी उपस्थित सर्वप्रथम मां आदिशक्ति की प्रार्थना पूजन अर्चन प्राचार्य एवं रजिस्ट्रार सश्री शाइस्ता सिद्दीकी समस्त वरिष्ठ प्राध्यपकों द्वारा किया गया, इसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ किया गया। आयोजन टीम तथा गरबा प्रशिक्षक श्रीमती शीतल यादव, यशमीत कौर रील एवं पारूल अवस्थी के मार्गदर्शन में यह आयोजन साय॑ 05:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक चला। रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर महाविद्यालय की लगभग एक हजार से ज्यादा छात्राएं एवं प्राध्यापषकगण इसमें सम्मिलित हुए। प्रायोजक के रूप में टाइम ऑफिशियल ट्रेनिंग पार्टनर,एवं करतार के फेटेरिया (करतार केटर्स) ने इस आयोजन में विशेष सहयोग दिया। माँ आदिशक्ति के पूजन के पश्चात् श्रीमती शिवांगी महाजन, अस्सिटेंट कमिश्नर नगर निगम, सुनील गर्ग, नगर निगम एवं राजेश तिवारी , कार्यालय जिला पंचायत के द्वारा छात्राओं को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलायी गई । कार्यकम का संचालन डॉ. रानू राठौर ने किया। संगीत संयोजन अमिताभ राव एवं उनकी समस्त टीम ने किया। “पंखिरा ओ पंखिरा, सबसे बड़ा तेरा नाम एवं माँ काली से मिलके कहना गरबा खेलेंगे” आदि गीतों से महाविद्यालय का प्रांगण भक्तिमय हो गया। छात्राओं ने अति उत्साह एवं खुशी से झूमते हुए गरबे का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध स्टॉल भी लगाए गए। छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। महाविद्यालय के समस्त संकाय के प्राध्यापकगणों ने एवं कार्यालय स्टाफ ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
निर्णायक गण ने बेस्ट मेकअप, बेस्ट डांसर, वेस्ट वेशभूषा एवं ट्रेनर गरबा छात्राओं को भी सम्मानित किया।



