अपनी पत्नि को साथ में क्यों नहीं रखता यह कहने पर कर दिया लाठी से हमला

हत्या करने वाले साढू भाई सहित 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
जबलपुर दर्पण। थाना कुण्डम में ग्राम कुबरहट में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ सुंदर सिंह सैयाम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गौरी थाना कुण्डम ने बताया कि दिनांक 21-10-23 की सुवह लगभग 11 बजे वह घर से खेत जा रहा था देखा मोहल्ले में उसके घर से कुछ दूरी पर फागू सिंह सैयाम एवं मुलई सिंह परस्ते दोनों निवासी कुबरह के उसके बड़े पिता के लड़के धनसिंह सैयाम केे साथ में खड़े थे, उसके बाद वह अपने खेत चला गया था जहॉ से शाम लगभग 5 बजे घर आया तो धन सिंह सैयाम घर पर नहीं था उसने देवी सैयाम के साथ कुबरहट जाकर देखा तो धन सिंह सैयाम, फागू सिंह सैयाम के घर की परछी में पड़ा था, जिसके ऊपर कम्बल ढका था चेहरा दिख रहा था उसने कम्बल हटाकर देखा तो धन सिंह सैयाम के शरीर पर मारपीट के निशान थे , धनसिंह की मृत्यु हो चुकी थी वह तथा देवी सिंह ग्राम कुबरहट फागू सिंह के घर से ग्राम गौरी वापस आये। उसने उक्त घटना की जानकारी परिजनों को दी एवं उनके साथ कुबरहट पुनः पहुंचा एवं देखा धन सिंह सेयाम के दोनों पैरों के घुटनों के नीचे खून निकला हुआ था तथा छाती, कंधे पेट, पीठ में चोट के निशान थे।
फागू सिंह सैयाम एवं मुलई सिंह परस्ते ने उसके भाई धनसिंह सैयाम उम्र 40 वर्ष, से यह कहते हुये कि तू अपनी पत्नी को साथ मे क्यो नहीं रखता, परेशान क्यों करता है, मारपीट कर जान से खत्म कर दिये है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकाक्षा उपाध्याय, एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर प्रदीप कुमार शेण्डे उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी फागू सिंह सैयाम जो कि मृतक का साढू भाई लगता एवं मुलई सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी दोनो ने कृपाल सिंह के साथ मिलकर लाठी से हमला कर धनसिंह सैयाम की हत्या करना स्वीकार किया। कृपाल सिंह को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियेां की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त करते हुये आरोपी फागू सिंह सैयाम उम्र 48 वर्ष एवं मुलई सिंह परस्ते उम्र 42 वर्ष दोनो निवासी कुबरहट तथा कृपाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी सकरी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका- हत्या करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकडने में थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव, उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिह उईके, उप निरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक जागेश्वर उपाध्याय, आरक्षक मनोहर , मोती, प्रदीप, सरोज की सराहनीय भूमिका रही।



