खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मैं पाकिस्तान से नहीं आया हूं संस्कारधानी का बेटा हूं : अभिलाष

जबलपुर दर्पण। मैं भाजपा परिवार में सबसे छोटा हूँ मुझ पर वरिष्ठों का आशीर्वाद , स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव रहा हैं और उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी रूप में भी मुझे सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मुझे मिलेगा और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे यह बात उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने संभागीय मीडिया सेंटर सिविक सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

श्री पांडे ने कहा मेरे जैसे सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को उत्तर विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने के लिए केंद्रीय, प्रदेश एवँ जबलपुर के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और मैं पाकिस्तान से नहीं आया हूं संस्कारधानी का बेटा हूं नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की जनहितकारी योजनाओ और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम उत्तर में कमल खिलाएंगे।

अभिलाष पांडे
उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे

उन्होंने कहा हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नये नये आयाम को हासिल किया हैं। मुझे पूर्ण आत्म विश्वास हैं कि कार्यकर्ता बंधुओ के मनोबल एवं भाजपा की डबल इंजन की विकास वादी सोच वाली सरकार द्वारा किये गए अनेकों अनेक शहर विकास के कार्य, शहरी छेत्र की योजनाएं , स्वच्छ्ता मिशन , एवं अन्य भागीरथी विकास कार्यो के आधार पर उत्तर मध्य विधानसभा में कमल का फूल खिलाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88