युवक कांग्रेस ने अनाज किट वितरित कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन आज युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वैभव थापक ने अपने युवा कार्यकर्ताओ के साथ इंद्रपुरी कालोनी स्थित गरीब बस्ती में जा कर कोरोना न्याय (अनाज) किट वितरित कर मनाया। कोरोना न्याय किट के पैकेट में खाद्यान्न सामग्री आटा, दाल, चावल, नमक, मसाले इत्यादि रहा। श्री थापक ने बताया हाल ही में भारत और चीन की भिड़ंत में देश के 20 वीर जवान सैनिक शहीद हुये थे इसीलिये राहुल गांधी जी ने अपना जन्मदिन न मनाने की प्रतिज्ञा ली और सम्पूर्ण देश में गरीबो की सहायता करने का संकल्प लिया था। आज पूरे देश और प्रदेश के साथ पन्ना जिले में भी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा कोरोना न्याय किट का वितरण किया गया। युवक कांग्रेस के वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से युकां उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, बाबा सुद्दु, प्रकाश मिश्रा, फूल चंद्र पटेल, नंदू अहिरवार एवं शिब्बू उपस्थित रहे।



