जबलपुर दर्पण

सेंट पीटर एंड पॉल महागिरजाघर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन आज

जबलपुर दर्पण । सदर स्थित जबलपुर कैथलिक समुदाय के ऐतिहासिक एवं प्रमुख सेंट पीटर एंड पॉल महागिरजाघर के नवीनीकृत भवन का भव्य उद्घाटन आज किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भारत वर्ष के प्रमुख कार्डिनल पिलिप नेरी फेरायो, मध्यप्रदेश के आर्चबिशप ऐ. दुलइराज, जबलपुर धर्मप्रांत के प्रमुख बिशप डॉ. वल्लन आरसु, जबलपुर धर्मप्रांत के विकार जनरल एवं पल्ली सचिव डॉ. फादर डेविस, सहित सह पल्ली पुरोहितों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उल्लेखनीय है कि सेंट पीटर एंड पॉल महागिरजाघर का प्रथम निर्माण ब्रिटिश शासन काल में 12 जनवरी 1873 को किया गया था। लगभग डेढ़ सौ वर्षों से अधिक समय से यह महागिरजाघर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है, बल्कि जबलपुर की ऐतिहासिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। लंबे समय बाद इसका व्यापक नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने पर आज इसका पुनः उद्घाटन किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्डिनल पिलिप नेरी फेरायो का प्रथम नगर आगमन डुमना एयरपोर्ट पर हुआ, जहां पल्लीवासियों द्वारा उनका भव्य, आत्मिक एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। कैथलिक समुदाय में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा जा रहा है।

महागिरजाघर के नवीनीकरण के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत कल सायं 5 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यह आयोजन न केवल कैथलिक समाज बल्कि पूरे शहर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88