जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चुनाव पश्चात कर्मचारियों की घर वापसी हेतु निःशुल्क बस व्यवस्था की जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु चुनाव संबधी सभी सामग्री का वितरण एवं चुनाव समाप्ती पश्चात सामग्री जमा कृषि विश्वविद्यालय सुहागी में की जाएगी। चूंकि कृषि विश्वविद्यालय शहर से लगभग 10 किला मीटर की दूरी पर स्थित है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 30 से 35 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में चुनाव सामग्री जमा करने के पष्चात मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्री में उनके निवास तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। खास कर महिला कर्मचारियों को क्योंकि चुनाव पश्चात वापसी में रात का समय रहता है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आए कर्मचारियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अतः चुनाव आयोग के द्वारा मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घर पहुंचने हेतु निःषुल्क बस व्यवस्था की जाना चाहिए संगठन यह मांग करता है।
संघ ने आगे बताया कि चुनाव सम्पन्न कराने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कुंडम, मझौली, बरगी, बरेला, शहपुरा, पाटन ,कटंगी,सिहोरा जैसी जगहों से 30 से 35 किलो मीटर दूर से कर्मचारी आते हैं ऐसे में चुनाव समाप्ती पश्चात कर्मचारियों को जिस ग्रामीण क्षेत्रों से कर्मचारी आए हैं उन्हे उसी क्षेत्र में पहुंचने के लिए निःषुल्क बस व्यवस्था की जाए। जिससे रात्री में कर्मचारियों को अपने निवास या ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, दिनेष गौंड़, हेमंत ठाकरे, राकेष श्रीवास, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, फिलिप अन्थोनी, गुडविन चाल्र्स, रऊफ खान, अषोक राय, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, अषोक राय, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, विनोद सिंह, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, सुधीर अवधिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, राजकुमार यादव, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, संतोष चैरसिया, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, मनीष झारिया, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने चुनाव निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि चुनाव पश्चात कर्मचारियों के निवास स्थान पहुंचने हेतु खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों हेतु निःषुल्क बस व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88