निः शुल्क डेंटल कैम्प सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। बिलहारी के माँ नर्मदा नगर में डेंटल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ साकेत अग्रवाल, डॉ सनिल अग्रवाल की टीम डॉ अंकिता राय, डॉ सोनल कोरी ने माँ नर्मदा नगर कॉलोनी के लगभग 55 रहवासियों के दाँतो की अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस में सूक्ष्म तरीके से निः शुल्क जांच की इस दौरान दंत रोग निदान हेतु आवश्यक परामर्श दिया तथा कई लोगो का तुरन्त उपचार भी किया। लोगो ने इस निः शुल्क जाँच सेवा से संतुष्टि प्रकट की। चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजको द्वारा लगाए गए शिविर में माँ नर्मदा नगर बेलफेयर सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। डेंटल कैम्प के समापन अवसर पर चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम के प्रति सोसायटी के अध्यक्ष रमेश निरंजन ने आभार ज्ञापित किया।



