जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाकौशल की 38 सीटों पर कमल खिलाने के लिए विजय मंत्र

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को भाजपा की संभागीय बैठक में सम्मिलित होने जबलपुर आगमन हुआ । इस अवसर पर अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाकौशल की 38 सीटों के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी को अपना मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अमित शाह जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प भी दिलाया।बैठक का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह जी एवँ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, संगठन महामंत्रीहितानंद शर्मा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संभाग के सभी जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने जबलपुर मालगोदाम चौक स्थित अमर शहीद राजा शंकरशाह कुँवर रघुनाथशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर आदिवासी लोक नृत्य के कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य करके अमित शाह जी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी, केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, साँसद राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डुमना विमानतल पर हुआ स्वागत केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का आज दोपहर 1:00 बजे डुमना विमानतल में आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्री राकेश सिंह जिला अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष श्री रानू तिवारी सहित वरिष्ठ जनों ने गृहमंत्री जी की अगवानी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88