अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संगीत से संस्कार की ओर ले जाने वाली प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संगीत से संस्कार की ओर ले जाने वाली प्रतियोगिता वॉइस ऑफ प्रज्ञा जो कि विगत 10 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है उसका सेमीफाइनल आज दिनांक 29 अक्टूबर दिन रविवार सुबह 10:00 से गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर पर संपन्न किया जाएगा। वॉइस आफ प्रज्ञा के राष्ट्रीय संयोजक श्री गोविंद श्रीवास्तव जी द्वारा बताया कि इस प्रतियोगिता के द्वारा अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संगीत कलाकार दिए गए इस प्रतियोगिता में ग्रुप ए में 41 में से 14 बच्चे ग्रुप बी में 20 में से 10 बच्चे एवं ग्रुप सी में 30 में से 12 बच्चों को सेमीफाइनल के लिए चयनित किया गया है। सभी प्रतिभागियों से समय से पूर्व पहुंचकर अपना अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है



