जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मिसाइल परीक्षा की राह भी आसान हो जाएगीः प्रखर

जबलपुर दर्पण। शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा के छात्र और एयरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों में खगोल शास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि उजागर करने वाले प्रखर विश्वकर्मा को स्पेस एक्सपो जर्मनी द्वारा एक नई सूचना जारी की गई है , उनको जर्मनी में कुल पांच कॉन्फ्रेंस में शामिल होना है । जिसमे विभिन्न देशों से सीईओ , बिज़नेस ऑफिसर , स्पेस इंजिनियर , वैज्ञानिक शामिल होंगे । प्रखर के साथ चर्चा करने वालीं कम्पनियां निम्न हैं – लॉरी स्कॉट ( न्यूको टेक्नोलॉजी ) , लुईसा लेरॉय ( मैजिक टेक्नो ) , शारोन एलीयूटरी ( आरजीएम स्पेस ) , जैस्मीन जोज ( एडयाह एयरोस्पेस ) , एलेजेंड्रो ( जीटीडी ) । इस कॉन्फ्रेंस व मीटिंग में उनके द्वारा महत्वपूर्ण चर्चा होगी और उनके मिशनों के संबंध में बातचीत होगी । प्रखर जर्मनी में दो दिन इवेंट में भाग लेंगे । प्रखर ने बताया कि यहां एग्जीबिशन , मीटिंग , कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का जो अवसर मुझे दिया गया है ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है । उन्होंने कहा कि इससे उनकी मिसाइल परीक्षण की राह भी आसान हो जाएगी । प्रखर ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम्स में सहभागिता करने से हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है साथ में हमारी भविष्य की राहें भी आसान हो जाती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88