जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए जबलपुर से अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाते हुए। आज जबलपुर उत्तर मध्य से बलराम श्रीवास्तव जबलपुर पश्चिम से सचिन गुप्ता एवं जबलपुर पाटन से लीलाधर झारिया तथा कटनी मुण्डवारा से राजकुमार बक्शी तथा बहोरीबंद से फूलचन्द पटेल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामाकंन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी, जिलाध्यक्ष ओंकार प्रसाद बिल्थरिया, महामंत्री पंकज नेमा, युवा अध्यक्ष कार्तिक पाण्डे, संगठन सचिव राहुल वर्मा आदि उपस्थित थे।



