जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एनआरएलएस के साथ सक्रिय भाजपा विदेश विभाग की टीम

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा विदेश विभाग द्वारा का आयोजन विदेश विभाग दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को सुबह 8 से रात 10 बजे तक किया जा रहा है।प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर सुधांशु गुप्ता जी ने बताया कि प्रोग्राम के माध्यम से विश्व के करीब 21 देशों जैसे यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूके, बहरीन, कुवैत, जापान, यूएई, सिंगापुर, पोलैंड, हांगकांग, नाइजीरिया, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, कनाडा, केन्या, रूस, दक्षिण अफ्रीका के 250 से अधिक “फिर इस बार भाजपा सरकार” के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार 14 घंटे कॉलिंग कर 15 से 20 हजार मतदाताओं से जुड़कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।उन्होंने आगे बताया कि आगामी 5 नवंबर को लंदन, यूएसए और जर्मनी में इलेक्शन रैली का भी आयोजन किया जा रहा है।

डॉक्टर सुधांशु गुप्ता जी ने बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विदेश विभाग की टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। हमारी टीम प्रदेश में संभाग स्तर पर “प्रदेश की बात परिवार के साथ” कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। प्रदेश के मतदताओं को जागरूक करने के उद्देश्य सेद्वारा कालिंग कैंपेन जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के साथ समय समय पर ‘वर्चुअल मीट’ का आयोजन कर उनका अनुभवी मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रहे है। हाल ही में हमने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व विदेश विभाग राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले के साथ वर्चुअल मीट का आयोजन किया था।प्रदेश संयोजक प्रदेश रोहित गंगवाल, जबलपुर संभाग के कोऑर्डिनेटर अखिल ग्रोवर, हांगकांग से संजय , मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी जी भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page