मध्य प्रदेशसतना दर्पण
भारतीय जनता पार्टी कर रही युवाओं के आवाज को दबाने की कोशिशः अनुराग गर्ग

सतना। जिले के छात्र नेता व NSUI के जिला सचिव अनुराग गर्ग सुमित ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस प्रकार काले कानून का विरोध करने पर युवा कांग्रेस व NSUI के पदाधिकारियों को रोका जाता है पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता व मुकदमें लगाये जाते है यह सरासर अन्याय है सुमित जी ने अपनी बात रखते हुए कहा की यह लोकतंत्र है यहां सबको को अपनी बात कहने व विरोध करने का पूरा अधिकार है यह जुमलेबाजी बाली भारतीय जनता पार्टी की यह काले कानून बाली सरकार से डरने बाले नही अगर इतना डर है समाज मे रहने बाले युवाओ से तो यह किसान विरोधी काले कानून वापस ले अन्यथा युवक कांग्रेस व NSUI जगह जगह विरोध प्रकट करेगी।



