ब्राह्मण समाज की बहनों ने मनाया गणतंत्र दिवस

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज गुना की बहनों ने 73 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सरला चौबे ने झंडा वंदन किया और सभी बहनों ने राष्ट्रीय आराधना के साथ गणतंत्र दिवस मनाया इस मौके पर सभी बहनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर आपस में एकता का परिचय दिया और साथ ही सरला चौबे ने बताया कि आज जो हमारा देश 73 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है उसके लिए उन लाखों वीर जवानों ने अपनी जान की आहुति दी है जिनको हमारा देश कभी नहीं भुला सकता। इस अवसर पर सुधा त्रिवेदी, वर्षा शर्मा, रानी शर्मा, अनुराधा चतुर्वेदी, श्रद्धा चतुर्वेदी, सोना शर्मा, उपमा शर्मा, शोभा शर्मा, रानी शर्मा, शिवानी और संगीता आदि बहिनें शामिल रही।



