जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गणतंत्र दिवस पर शिक्षण सामग्री का वितरण

जबलपुर दर्पण। क्लब जबलपुर ईस्ट के द्वारा 73 वे गणतंत्र दिवस पर नरसिंह मंदिर के पीछे सरस्वती स्कूल में धूमधाम से अध्यक्ष सरिता सिंह राजपूत के द्वारा ध्वजावंदन किया गया और क्लब के सभी मेंबर अंजू भार्गव, अवतार सिंह छग्गर, कमलेश राठौर, आदित्य अग्रवाल, सपना चड्ढा सहित सभी सदस्यों ने स्कूल की प्राचार्या और सभी शिक्षिकाओं को टीका चंदन किया। रोटरी क्लब ईस्ट के द्वारा स्कूल में पढ़ने लिखने की सामग्री, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, मास्क, बिस्किट, चॉकलेट जरूरतमंद बच्चों के लिए भेंट किया गया और आगे भी हम स्कूल में जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहने का संकल्प लिया।



