क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

चुराये हुये विभिन्न कम्पनियों के 12 मोबाईल कीमती 03 लाख रूपये के जप्त
जबलपुर दर्पण। राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा पूर्व में घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती की टीम द्वारा पतासाजी करते हुये 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 12 मोबाईल कीमती लगभग 3 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
घटना विवरणः- थाना ओमती में कुलदीप ने रिपोर्ट की थी कि अपने काम से तीन पत्ती बस स्टैण्ड गया था, काम खत्म करके रात्रि 11.30 बजे निकल रहा था, तीन पत्ती बस स्टैण्ड के पास उसका बैगनी रंग का एप्पल कम्पनी का आईफोन किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर लिया गया है । रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर कायम कर विवेचना में लिया गया ।
दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर चिन्हित करते हुये संदेही आमिर खान निवासी . टेढीनीम बाबा टोला थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी, आमिर खान ने अपने साथी एहफाज अंसारी निवासी पंचकुईया हनुमानताल के साथ दशहरा के दौरान भीडभाड में 9 मोबाइल चुराना बताते हुये 05 मोबाइल अपने पास रखना एवं 04 मोबाइल एहफाज अंसारी के पास होना बताया इसके साथ ही ं अन्य साथी सौरभ विश्वकर्मा के साथ शहर मे घुम फिरकर लगभग 10 मोबाइल एक चुराना बताते हुये अपने हिस्से के 07 मोबाइल राहगीरो को पूर्व में बेच देना बताया । आरोपी एहफाज एवं सौरभ विश्वकर्मा को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लिया गया।आरोपी आमिर खान के कब्जे से 05 मोबाइल, एहफाज अंसारी से 04 मोबाइल एवं सौरभ विश्वकर्मा से 03 मोबाईल इस प्रकार आईफोन सहित नोकिया, सैमसंग, वनप्लस, रीयल मी, ओप्पो, रेडमी एवं वीवो कम्पनी के 12 मोबाईल जप्त किये गये ।



