सराफा एसोसिएशन जबलपुर की सारी मांगे मानी गई आंदोलन समाप्त नहीं होगा चुनाव का बहिष्कार

जबलपुर दर्पण। सर्राफा एसोसिएशन जबलपुर ,महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स ,जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स व केट व मुख्य शहर के प्रमुख बाजार के 16 संगठनों के सहयोग से चुनाव आचार संहिता में जो व्यापारियों के साथ अव्यवहारिक करवाई की जा रही थी दीपावली के सीजन में जीएसटी विभाग द्वारा जो रेट की कार्रवाई की जा रही थी उसको लेकर कई बार चुनाव आयोग कलेक्टर एसपी व अन्य अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद भी हमें सहयोग नहीं मिल रहा था जिसके कारण व्यापारियों में उत्तेजना व आक्रोश व्याप्त था जिसके परिणाम स्वरूप सर्राफा एसोसिएशन जबलपुर को चुनाव बहिष्कार जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा और इस बहिष्कार में जबलपुर की सभी व्यापारिक संस्थाओं का सहयोग था और वह भी इसमें शामिल थे कल प्रेस वार्ता के बाद मध्य प्रदेश के उच्च अधिकारियों द्वारा जबलपुर के अधिकारियों द्वारा चर्चा के उपरांत आज आमसभा में अधिकारियों को भेजा गया और हमारी वह तीनों मांग मान ली गई जो क्रमशः इस प्रकार हैसर्राफा व्यापारियों के परिचय पत्र बनाए जाएं मध्य प्रदेश में हाट बाजार का चलन है और जो हमारे व्यापारी हाड बाजार सोना और चांदी के जेवर लेकर जाते हैं और दिनभर बिक्री करने के बाद उनके पास नगद राशि भी रहती हैजो स्थानीय व्यापारी दिनभर बिक्री के बाद अपनी रकम बैंकों में जमा करने जाते हैं उनके साथ सहानुभूति पूर्वक सहयोग व करवाई ना की जाए व दीपावली के सीजन में किसी भी प्रकार की रेड या जांच की कार्रवाई न हो इन सब मांगों को स्वीकार करने के बाद सर्राफा एसोसिएशन जबलपुर ने अपना आंदोलन चुनाव बहिष्कार मतदान बहिष्कार वापस ले लिया है
राजा सराफ अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन ने बताया कि अब हम पूर्व की तरह लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपना सहयोग प्रदान करेंगे हम सभी व्यापारी बंधुओं चुनाव में बढ़ चढ़ हिस्सा लेंगे एवं अपने कस्टमर को भी मतदान करने की लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे सरकार का पूरा सहयोग देंगे,
आज की बैठक में अधिकारियों की ओर से कोतवाली संभाग के सीएसपी रितेश कुमार शिव टी आई राजेश सिंह बंजारे महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के शंकर नागदेव, युवराज गढ़वाल, अखिल मिश्रा जी जबलपुर चैंबर से अजय बख्तावर जी एडवोकेट अभिषेक स्वामी केट से जितेंद्र पचौरी दीपक सेठी जेम्स एंड ज्वेलर्स से अशीष कोठारी अरुण अग्रवाल संदीप भूरा जी सर्राफा एसोसिएशन से राजेश सराफ विजय सुहाने सुशील सोनी अमित अग्रवाल महेंद्र ओसवाल के के सुहाने संतोष देवांश एडवोकेट सुनील सोनी ओम सोनी दीपक सोनी दीपू बालकृष्ण सराफ विवेक सुहाने सतीश केसरवानी विवेक सराफ सुरेंद्र सोनी अकलंक जैन हर्षित अग्रवाल नवीन सराफ आदि सर्राफा व्यापारी उपस्थित है.


