भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत का दिया संदेश आयोजित हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भ्रष्टाचार को जड़ समाप्त करने के लिए हर वर्ग को सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा किया गया। जिसके तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज में किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को अवगत कराया गया कि किसी तरह से भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहना है और किस तरह से भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना है, इस संबंध का संदेश वाद विवाद के माध्यम से दिया गया। आयोजन के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत के आयोजन के दौरान नागरिकों को स्वच्छ भारत बनाने का भी संदेश दिया गया। इस मौके पर पावरग्रिड के महाप्रबंधक आर के गुप्ता, कुमार राहुल, रमाशंकर गिरी, कार्यक्रम समन्वयक सुरेन्द्र प्रताप उपस्थित थे।



