फुटपाथ-हॉकर्स को मिलेगा सम्मान के साथ अनुकूल व्यापारिक अवसरः तरुण भनोत

जबलपुर दर्पण। जनसंपर्क के ग्यारवें दिन कांग्रेस प्रत्याशी श्री तरुण भनोत के द्वारा जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क के दौरान पंजाबी मोहल्ला, पीपल मोहल्ला, जायसवाल मोहल्ला, खेरमाई राम मंदिर, ईसाई मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, धम्मन सिंह का बाड़ा, तिरुपति कॉम्प्लेक्स, लोधी मोहल्ला, बहना मोहल्ला, दुर्गा कन्याशाला, बेहर दाई मंदिर, इमलीपुरा और गोरखपुर गुरुद्वारे में मत्था टेककर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर नागरिकों से जनसमर्थन की अपील की ।जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्री भनोत के समक्ष गोरखपुर क्षेत्र में आमजनों और व्यापारियों के द्वारा खसरे के लंबित प्रकरण के संबंध में जनसंवाद में बताया गया कि कांग्रेस सरकार 15 महीने के दौरान उनके प्रयासों से शासन द्वारा सारी औपचारिकताओं को पूरी कर ली गई थी, किंतु दुर्भाग्यपूर्ण रूप से प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने के बाद कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यों को भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक कारणों से रोक लगा दी गई । श्री भनोत ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि खसरों के आवंटन की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है और सरकार बनने के बाद खसरें के आवंटन की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू किया जायेगा और वर्षों से लंबित इस प्रकरण का निराकरण करेंगे ।
श्री भनोत ने बताया कि प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए गोरखपुर मुख्य सड़क की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की दिशा में पहल करते हुए एक छोटे प्रयास के रूप में कटंगा फ्लाईओवर का प्रस्ताव लाया गया था, जो निर्माणाधीन है । इसके अलावा अन्य नवाचारों पर भी विचार किया गया था जैसे मल्टीलेवल पार्किंग, फुटपाथ विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त हॉकर जोन बनाने से निश्चित रूप से गोरखपुर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होती । उन्होंने आश्वस्त किया कि गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाया जायेगा ताकि राहगीरों और व्यापारियों को व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना न करना पड़े और फुटपाथ विक्रेताओं को रोज की प्रशासनिक समस्याओं से निजात दिलाने हॉकर जोन बनाएंगे ताकि फुटपाथ विक्रेता को भी आत्मसम्मान के साथ व्यापार करने का अवसर मिलें ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तंबा स्वामी, विजय कांडा, गप्पू जैन, बनविंदर मान, सरबजीत सिंह रील, सुधीर सोनकर, बबलू यादव, रितेश बंटी गुप्ता, वंदना बैन, बमबम नायक, दिलीप कुरील, राधा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, नीलम छाबड़ा के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।



