जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रशासन की नाकामी कहे या मंगलम धर्मकांटा की दबंगई

कृषि उपज मण्डी के सामने मुख्य सड़क पर लग रहा आए दिन जाम,राहगीर हो रहे परेशान

पाटन/जबलपुर दर्पण। जिले की पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाली कृषि उपज मण्डी के सामने संचालित होने वाले मंगलम धर्मकांटा पर रोजाना आने वाले हैवी ट्रक एवं धान के परिवहन में लगे टैक्टर ट्रॉली कांटा कराने आते है। इन्ही की वजह से आए दिन नगर की मुख्य सड़क पाटन जबलपुर मार्ग पर जाम लगता है।

ये हैं मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के राहुल अग्रवाल जो की वेयर हाउसिंग एवं राईस मिल शहपुरा मार्ग पर संचालित करते है। इनका मुख्य व्यवसाय वेयर हाउस में खरीदी से संबधित है जहां किसान अपनी उपज बेचने वेयर हाउस में आता है। नगर की कृषि उपज मण्डी में आने वाली लगभग 75 प्रतिशत गाड़ियों का कांटा मंडी के बाहर संचालित होने वाले मंगलम धर्मकांटा पर किया जाता हैं। चुकी इन्हें राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। इसलिए कांटा कराने वाली गाड़ियों की लाईन मुख्य सड़क पर लगवा दी जाती है जिसकी वजह से पाटन-जबलपुर मुख्य सड़क पर रोजाना जाम लगता है। रोज-रोज लगने वाले जाम की वजह से राहगीर बेवजह परेशान होते है। इसके अलावा कई बार तो सिविल अस्पताल की एम्बुलेंस भी घंटों जाम में फसी देखी गई है। वही बसों और कार चालकों को भी जाम से परेशान होते देखा गया है। इस विकराल समस्या की जानकारी तहसील के वरिष्ठ अधिकारियों को भी है वे भली भाती जानते है इसके पीछे कोन लोग है। इसके बावजूद आज तक प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही मंगलम धर्मकांटा संचालित करने वाले के ऊपर नहीं होना यही दर्शाता है की राजनैतिक संरक्षण और अधिकारियों की मिली भगत के चलते धर्म कांटा संचालित करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88