जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को मानदेय का नगद भुगतान किया जाए

- जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेष एवं जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिन कर्मचारियों की विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटि लगी है उन सभी कर्मचारियों को बूथ में सभी सुविधाएं देने के साथ ही मानदेय का भुगतान नगद किया जाना चाहिए। क्योंकि बैंक खाते में मानदेय भेजने की प्रक्रिया में समय अधिक लगने के साथ ही कई बार कर्मचारियों के खाते में पैसे पहुंच नहीं पाते। अतः चुनाव ड्यूटि कर रहे सभी मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों को मानदेय का नगद भुगतान किया जाना चाहिए।
संघ ने आगे बताया कि जिन कर्मचारियों की डबल ड्यूटि लगी है जैसे घर-घर जाकर दिव्यांग एवं 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं से मतदान कराने में जो कर्मचारियों की ड्यूटि लगी है और वही कर्मचारी यदि दिनांक 17/11/2023 को जबलपुर विधानसभा के किसी भी क्षेत्र के बूथ में मतदान अधिकारी/कर्मचारी के रूप में यदि मतदान कराता है तो उसे डबल ड्यूटि का डबल मानदेय दिया जाना चाहिए। अतः संगठन निवार्चन आयोग से मांग करता है कि मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों को नगद मानदेय भुगतान करने के साथ ही जो कर्मचारी डबल ड्यूटि कर रहे हैं उन्हे डबल मानदेय भुगतान किया जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, हेमन्त ठाकरे, दिनेष गौंड़, रऊफ खान, राकेष श्रीवास, विनोद सिंह, राजकुमार यादव, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एनोस विक्टर, फिलिप अन्थोनी, गुडविन चाल्र्स, अषोक राय, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, अषोक राय, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, सुधीर अवधिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, सुधीर पावेल, राजेन्द्र सिंह, संतोष चैरसिया, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, मनीष झारिया, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने चुनाव निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि चुनाव ड्यूटि कर रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव संबधित कार्य हेतु नगद भुगतान किया जाए।



