भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी” द्वारा किया रोड शो

जबलपुर दर्पण। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भदोरियाजी, पार्टी महासचिव सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट एपी सिंह जी, अपराध मुक्त भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व डीजीपी मध्य प्रदेश ) मैथिली शरण गुप्त जी, राष्ट्रीय सचिव उमेशानंद प्रयागपीठजी के द्वारा जबलपुर विधानसभा में 10 नवंबर 2023 को दोपहर 11:00 से 3:00 तक रोड शो का आयोजन किया गया। ये रोड शो पार्टी कार्यालय लिंक रोड जबलपुर से शुरू होकर होम साइंस कॉलेज, राइट डाउन, शास्त्री ब्रिज से श्याम टॉकीज, गोल बाजार बलदेवबाग उखरी विजय नगर दीनदयाल चौक से निकलकर वापस लिंक रोड पर आकर समाप्त हुई। इस आयोजन में भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय सचिव उमेश आनंद प्रयागपीठ जी की उपस्थिति रही साथ विधायक प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ शैलेंद्र मासीह, अमित दुबे , डॉ राज महोबिया , डॉ विक्रम खरेज, अनिल जैन, सोमित जैन, राजेश जैन, अनिल गुप्ता, तेज सिंह राजपूत, अमित द्विवेदी, रिंकू गर्ग एवं भारी मात्रा में दोस्त एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।



