कांग्रेस प्रत्याशी श्री भनोत ने मदन महल वार्ड में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। जनसंपर्क के सत्रहवें दिन कांग्रेस प्रत्याशी श्री तरुण भनोत ने मदन महल वार्ड के बेदी नगर, गुरुदेव कॉलोनी, एकता परिसर, अन्ना मोहल्ला, खेरमाई क्षेत्र, भरत कॉलोनी में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र के जनहितैषी बिंदुओं पर चर्चा की और जनसमर्थन की अपील की । जनसंपर्क के दौरान जनसंवाद को संबोधित करते हुए श्री भनोत ने बताया कि जबलपुर और आसपास के जिलों में हरे मटर, देशी सिंघाड़े, टमाटर और अमेरिकन कॉर्न की अत्याधिक पैदावार होती है और स्थानीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में उधोगों की आपार संभावनाएं है । स्थानीय स्तर पर इन फसलों का बड़ा खेप मंडियों के माध्यम से दूसरे प्रदेशों को जाता है और उन प्रदेशों में फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी हुई औधोगिक इकाइयां सस्ते दाम पर खरीद और प्रोसेस कर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर हमारे किसान फसल की लागत तक निकाल पाने में असमर्थ है । प्रदेश भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फूड प्रोसेसिंग को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे और योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपए को पानी की तरह बहा दिया गया, किंतु हरे मटर, सिंघारा, टमाटर और अमेरिकन कॉर्न का सर्वाधिक उपज के बाद भी हमारे किसान आज भी आर्थिक विपन्नता के शिकार है ।
श्री भनोत ने बताया कि 15 महीने के कांग्रेस सरकार के दौरान वित्त मंत्री रहते हुए स्थानीय स्तर पर हरे मटर, सिंघाड़े, टमाटर और अमेरिकन कॉर्न के प्रोसेसिंग को लेकर सकारात्मक दिशा में बढ़ने का प्रयास किया गया था जो अनैतिक रूप से सरकार गिरने के कारण अधूरा रह गया । श्री भनोत ने बताया कि हमारा प्रयास है कि सरकार में आने के बाद इन सभी फसलों के लिए सहकारी संस्थाओं के जरिए अनुकूल प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना के साथ ही प्रदेश सरकार के स्तर पर इसकी अच्छी मार्केटिंग भी सुनिश्चित की जायेगी ताकि एक तरफ जहां इन फसलों के उत्पादन और प्रोसेसिंग को लेकर जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिलें और इसके उत्पादन से जुड़े किसानों को भी अपने फसल का अच्छा मुनाफा मिलें । श्री भनोत ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के उपरांत इन फसलों के बेहतर प्रबंधन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का काम करेंगे । फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लगने से सैकड़ों की संख्या में खासकर महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिलें को राजस्व मिलेगा और उत्पादक किसान भी समृद्ध होंगे ।नसंपर्क में वरिष्ठ नेता लखन प्रजापति, पार्षद तुलसा प्रजापति, कमल भल्ला, लाली ठाकुर, राजकुमार लोधी, गोलू पहलवान, रवि कोष्टा के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।



