जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरकार बनने पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अधूरे कार्य को पूरा करेंगेः तरुण भनोत

जबलपुर दर्पण ।कांग्रेस प्रत्याशी श्री तरुण भनोट शंकरशाह वार्ड में सघन जनसंपर्क कर समर्थन की अपील की, वित्त मंत्री रहते हुए स्वीकृत क्रिकेट स्टेडियम के अधूरे सपने को पूरा करने को लेकर जनसंवाद किया।जनसंपर्क के अठारहवें दिन पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी श्री तरुण भनोत के द्वारा शंकरशाह वार्ड के रामपुर आजाद चौक, काछी मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, यादव मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला, रामनगर मार्केट, दुर्गा नगर, छापर मेन रोड, लक्ष्मी विहार, सरस्वती कॉलोनी, बृजमोहन नगर, हाईकोर्ट सोसायटी, रीवा कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र के जनहितैषी मुद्दों पर चर्चा की और आशीर्वाद देने की अपील की ।जनसंवाद में जबलपुर में अतराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम को लेकर चर्चाएं हुई । जनसंवाद में इस विषय पर चर्चा हुई कि भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा पिछले 20 वर्षों के संसदीय कार्यकाल में अनेकों बार जबलपुर में खेल स्टेडियम को लेकर अपनी पीठ थपथपा चुके है, लेकिन जमीन पर कहीं कोई अंतराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम जबलपुर को नही मिल पाया । जनसंवाद को श्री भनोत बताया कि खेल, खिलाड़ियों और उसके उपयुक्त संसाधन के विस्तार से भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों का कभी कोई वास्ता नही रहा । स्मार्ट सिटी और विकास के नाम पर शहर के मध्य में स्थित प्राचीन राइट टाउन स्टेडियम को नष्ट कर अनुपयोगी सा ढांचा खड़ा कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए जबलपुर के बड्डा दादा ग्राउंड मेडिकल के पास अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम और अन्य खेलों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पेल्क्स बनाने की आवश्यक औपचारिकतायें भी पूरी कर ली गई थी । डीपीआर के अलावा बजट में सर्वेक्षण के लिए वित्तीय रूप से प्रतीक प्रावधान भी किया गया था किंतु, भाजपा सरकार में जबलपुर के साथ पुनः सौतेला व्यवहार अपनाया गया और सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले साढ़े तीन सालों से फिर इस परियोजना के फाइल धूल फांकने के लिए छोड़ दिया गया ।श्री भनोत ने जनसंवाद के माध्यम से आश्वस्त किया कि जबलपुर में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पूरी परियोजना की पूरी औपचारिकताओं की फाइल तैयार है केवल उस परियोजना को एक्शन में लाने की जरूरत है और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस का कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जायेगा । जब तक खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त संसाधन नही होंगे तब तक खेल प्रतिभा की बात करना बेमानी है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में प्रदेश स्तर पर क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू करने, मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिमाह सम्मान निधि, ओलंपिक, विश्वकप, एशियाड एवं कॉमनवेल्थ खेलों में पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपए का सम्मान निधि दिया जायेगा । स्थानीय स्तर पर खेल के संसाधनों के विस्तार और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर किया जायेगा, खिलाड़ियों को बेहतर माहौल के साथ ही खेल से जुड़े हुए अवसर भी प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया है ।जनसंपर्क में क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी श्री गुड्डू तामशेतवार, लक्ष्मी नारायण केसरवानी, गणेश धनगर, मुन्ना कुशवाहा, दिनेश ठाकुर, उमेश पटेल, राघव पटेल, संजय, मोहन पटेल के साथ ही सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88