जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हजारों कार्यकर्ताओं सहित जनता ने किया अमित शाह का स्वागत

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे के समर्थन में रोड शो करते हुए जनता का अभिवादन किया एवं भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने पैदल चलकर आमजन का उत्साहवर्धन किया जगह-जगह आम जनों ने पुष्प वर्षा कर केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। एवं महिलाओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की तख्ती लेकर जनता को जागरूक करने का काम किया। रोड शो में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी सांसद श्री राकेश सिंह, उत्तर प्रत्याशी अभिलाष पांडे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंचल सोनकर,भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, धीरज पटेरिया, कमलेश अग्रवाल, रथ से जनता का अभिवादन कर रहे थे। रोड शो के दौरान भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाज के वरिष्ठजन एवं आमजन उपस्थित थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88