जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
उत्तर विधानसभा प्रत्याशी ने किया कमला नेहरू एवं राम मनोहर लोहिया वार्ड में सघन जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। उत्तर विधानसभा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने कमला नेहरू एवं राम मनोहर लोहिया वार्ड में जनसंपर्क करते हुए जनता से विजय प्राप्त के लिए आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान जनता को विश्वास दिलाते हुए अभिलाष पांडे ने कहा कि उत्तर विधानसभा के विकास हेतु भाजपा प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हम काम के बल पर जनता के बीच में जाते हैं देश एवं प्रदेश में विकास के जो भी काम हुए वे सिर्फ भाजपा की सरकार ने कराए हैं एवं यह विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी इस सतत प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ेंगे। जनसंपर्क के दौरान योगेश विलोहा, अतुल जैन दानी, लालू यादव, रेणु कोरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



