श्रद्धेय सुभाषचन्द्र बैनर्जी को याद किया..

जबलपुर दर्पण। त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति तथा सहज सरल स्वभाव के धनी श्रद्धेय सुभाषचन्द्र बैनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर सिविल लाईन पचपेढ़ी स्थित प्रतिमा स्थल पर श्र(ा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए गए देश भक्ति के मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण की। सुभाष जी आदर्श पुरूष कडे़ संघर्ष के पर्याय निःस्वार्थ साधक और आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने जनसंघ की स्थापना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, रूमा बैनर्जी, रूपा बैनर्जी, आनंद बर्नाड, अंशुमान शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, आशीष बैनर्जी, संदीप जैन, मोहन शर्मा, सुजीत बैनर्जी, चन्द्रशेखर नायकर, दीपांकर बैनर्जी, एलिक डिसूजा, उमाकांत मालवीय, किरण मुखर्जी, एड. प्रसन्नजीत चटर्जी, संजीव जायसवाल, संदीप गुप्ता, एवं विजन परिवार उपस्थित रहा।



