जबलपुर दर्पण। गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा 18 नवम्बर को वॉइस ऑफ प्रज्ञा का आयोजन शाम 6 से 9 बजे तक शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोलबाजार में आयोजित किया गया है। इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक गोविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि संगीत से संस्कार और श्रेष्ठ स्वर चयन करने के लिए वॉइस ऑफ प्रज्ञा प्रतियोगिता का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि प्रतिभाओं को मंच मिल सके।गोविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि युग ऋ षि वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में सांस्कृतिक संगीत उन्नयन के त्रिस्तरीय कार्यक्रम वॉइस ऑफ प्रज्ञा श्रेष्ठ स्वर चयन प्रतियोगिता ने अपने दसवां सोपान को प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव के महत्वपूर्ण संदेश एवं विचार प्रज्ञा गीतों में सन्निहित हैं, इन्हीं प्रज्ञा गीतों को निर्मल, कर्णप्रिय और अंत:करण को छू लेने वाले संगीत से संजोकर किशोरों और युवाओं में संस्कार स्थापित करने के लिये यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। भारतीय संस्कृति के गौरव की पुनस्र्थापना वॉइस ऑफ प्रज्ञा का एकमात्र उददेश्य है। प्रतियोगिता के फ ायनल 18 नवम्बर 2023 को प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु पधारें। वॉइस ऑफ प्रज्ञा की संगीत से संस्कार की स्वर यात्रा में आपका साथ एवं स्नेह नये आयाम स्थापित करेगा।