Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

कायस्थ परिवार का चित्रगुप्त पूजन संपन्न

0 5
जबलपुर दर्पण । भाई दोज के पुनीत पर्व पर दिनांक 15.11.2023 को भाई -बहिन के रिश्तों को प्रगाढ़ता प्रदान करने वाले पर्व पर कायस्थ परिवार धन्वन्तरी नगर संगठन  द्वारा श्री चित्रगुप्त का पूजन आयोजन एडवोकेट. जौहरी निवास स्थित   चित्रगुप्त मंदिर में बड़े धूमधाम के साथ किया गया जिसमें कायस्थ जनों की वृहद उपस्थिति हर्ष का विषय है ၊ संयोजक गणेश श्रीवास्तव ने काव्यमय वाणी से अभिनंदन किया। संयोजक प्रदीप खरे ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। यजमान की भूमिका विटनरी डॉ. राजय वर्मा ने सपत्नीक निभाई। श्रीमती एकता खरे ने अपनी कविता के माध्यम कलम को तलवार से भी अधिक धारदार बताया। संभावित कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदन करतल ध्वनि से किया गया। मातृ शक्ति की बहुल उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्री सर्वेश सक्सेना को अध्यक्ष का पदभार दिया गया।
       चित्रांश सर्वश्री अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, नवनीश जौहरी, एम. के. निगम, सतीश श्रीवास्तव, नवीन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार अस्थाना, नलिन वर्मा, प्रगीत श्रीवास्तव, श्रीमती एकता खरे , श्रीमती अंजू खरे, अनिल सक्सेना, श्रीमती चंद्रकला सक्सेना, ए. के . सक्सेना, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, के. एम. सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव के पिताश्री, सुरेश चंद्र वर्मा, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र सिंह , श्रीमती रूबी सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, संस्कार सक्सेना, श्रीमती अनीता सक्सेना, आलोक गुमास्ता, और अनेक कायस्थ बंधु उपस्थित रहे। सभी की ऐतिहासिक वृहद उपस्थिति, कार्यक्रम की सफलता हेतु भविष्य में उपस्थिति और सहयोग की अपेक्षा के साथ आभार प्रदर्शन सचिव आलोक गुमास्ता ने किया। प्रदीप खरे ने सभी की उपस्थिति को प्रणाम किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने किया। युवा शक्ति की उपस्थिति संतोष जनक रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.