भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने 24 वार्डो में किया जनसंपर्क अभियान

मंडला। प्रदेश संगठन ,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते , भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ,राज्य सभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके एवं मंडला विधायक देवसिंह सैयाम के निर्देशानुसार नगर में 24 वार्ड पर बूथ स्तर में जनसंपर्क किया जाएगा। ओर मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के कार्यकाल की 1 वर्ष की उपलब्धि एवं प्रधानमंत्री संदेश के साथ साथ कोरोना महामारी से सुरक्षा के संबंध जानकारी प्रदान की जाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया बताया की जनसंपर्क कल 15 जून सोमवार राजराजेश्वरी, इंद्रा , नर्मदा महात्मा गांधी वार्ड में,16जून मंगलवार उदय चंद रानी दुर्गावती , आजाद व राम वार्ड में 17 जून सिंहवाहिनी, अंबेडकर स्वामी सीताराम , लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 18 जून दिन गुरुवार सरदार भगत सिंह ,सुभाष ,सरदार पटेल ,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड में 19 जून राधाकृष्णन ,रानी अवंती बाई ,जवाहर व तिलक वार्ड एवं 20 जून ज्वाला , हनुमान , बूढ़ी माई ,व दादा धनीराम वार्ड में जनसंपर्क किया जाएगा।



