किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत

कटनी/रीठी दर्पण। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का रीठी क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। बुधवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का काफिला रीठी होते हुए सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय की पहुंचा। करीब पन्द्रह से बीस लग्जरी गाड़ियों के काफले का स्वागत रीठी क्षेत्र में जगह-जगह हुआ। सर्व प्रथम रीठी की वार्डर बड़गांव स्थित नीम तिराहे पर मिल्लूलाल चक्रवर्ती द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। भरतपुर व संकट मोचन धाम के नाम से प्रसिद्ध ग्राम मुहांस में भी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का स्वागत किया गया। दर्शन सिंह चौधरी ने मुहांस के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। वहीं रीठी पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले द्वारा दर्शन चौधरी का स्वागत किया गया। काफिला जैसे ही आगे बढ़ा तो देवरीकला, पटौंहा व देवगांव में भी समर्थकों द्वारा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मिल्लू लाल चक्रवर्ती, चंदन सिंह, महाराज सिंह राय, रामनाथ पटेल, रमेश पटेल श्रीकांत राय, कमलेश नामदेव, नर्मदा सोनी, मुकेश कंदेले, अनिल जैन, सुरेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार राय, प्रीतम राय, मोहन पाठक, चम्मू रजक, सजय सेन, नरेश राय,ओम नारयण राय, सचिन बर्मन, अशोक साहू, विनोद यादव, गिरव सिंह, फूल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



