लागू किया जाए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्टः अखिल भारतीय सयुंक्त अधिवक्ता मंच

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत ने एक अलग तरीके का रास्ता अख्तियार किया है,
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत चन्द्र कुमार वलेजा वरिस्ठ अधिवक्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के संबंध में केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को कई बार पत्र लिखे गए कई बार ज्ञापन देकर मांग की गई परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अब अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने दिनांक एक अगस्त को देश की हुई वर्चुअल मीटिंग में देश के सांसदो एवम् विधायको को सदन मांग रखने के लिए पूरे देश में ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
अब अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत की कार्यकारिणी पूरे देश में दिनांक 05.08.2021 से दिनांक 15.08.2021 तक अपने अपने क्षेत्र में सांसदो एवम् विधायको को ज्ञापन सौंपकर ससद में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग करेगी।



