स्वर्गीय बबलू मार्टिन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट


अरकंडी एवं फ्रेंड्स क्लब जूनियर ने जीते मैच
गोवर्धन गुप्ता मैहर। फ्रेंड्स क्लब मैहर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पहला मैच क्रिकेट क्लब अरकंडी एवं एमसीसी क्लब जूनियर के बीच खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए अरकंडी की टीम ने 12 ओवर में 100 रन बनाए जिसमें प्रभु चौरसिया ने 39 रन एवं अतुल ने 25 रन बनाए । जवाबी पारी खेलने उतरी एनसीसी जूनियर टीम ने रनों का पीछा तेज गति से करना प्रारंभ किया लेकिन निरंतर अंतराल में उनके विकेट गिरते रहे और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई 89 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई । 11 रन से अरकांडी की टीम विजई रही आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि मैहर महाराजा अक्षय राज सिंह जूदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । आज का दूसरा मैच फ्रेंड्स क्लब जूनियर एवं डेल्हा क्रिकेट क्लब के बीच में खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए मैहर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 114 रन बनाए दीपक सिंह ने 43 रोहित अग्रवाल ने 16 और मोहित ने 24 रन बनाए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेल्हा की टीम ने जल्द ही अपने विकेट गंवा दिए और एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच फ्रेंड्स क्लब आसानी से जीत लेगा तभी डेल्हा की तरफ से धांसू बैटिंग करते हुए इरशाद में 45 रन बनाए लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हुआ और अंत में डेल्हा की टीम 11 रनों से मैच हार गई । 43 रन बनाने वाले फ्रेंड्स क्लब जूनियर के दीपक सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया आज के दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सुमित पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है खेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए उन्होंने डेल्हा टीम की तारीफ की वही मैहर टीम को जीतने पर बधाई दी आज के मैच के अतिथियों का स्वागत क्लब के शमशेर खान दीपक सिंह मनोज सोनी सुनील आहूजा विश्वनाथ अग्रवाल ने किया आज के मैच में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह खेल विशेषज्ञ लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल विशाल द्विवेदी सिद्धांत कमल स्पर्श श्रीवास्तव अंशु शर्मा ध्यान कमल सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया।



