जबलपुर सुपर राइडर्स ने रचे कीर्तिमान, निश्चित दूरी समय से पहले की पूरी

जबलपुर दर्पण। जबलपुर सुपर राइडर्स को अपने अदम्य साहस और लंबी दूरी का लक्ष्य निर्धारित समय मे पूरा करना यानी 200 किलोमीटर व 100 किलोमीटर साइकिलिंग चलाकर कीर्तिमान रचने का फिर मिला अवसर, 100 किमी साइकिलिंग में अनिकेत सोनी, अपूर्व वर्मा, विकास यादव, प्रियांश कुमार, अशोक राम राणा, अनुराग शुक्ला प्रतिभागी रहे, वही इससे दुगनी दूरी यानी 200 किलोमीटर के लिए नगर के साहसी योद्धाओं में मेल्विन पोर्टर, हिमांशु भल्ला, हरमीत सिंह फरवाहा, तजिंदर सिंह गुजराल, विजय भाटिया, भुयश ब्रायन कपूर,प्रगति अग्रवाल,कर्ण कुमार चौधरी ने भाग लेकर आम जन को दिया शुभ सन्देश। कड़े नियम, शर्तो के अनुरूप सभी साइकिल सवारो को हेलमेट, रिफ्लेक्टर बेल्ट, आगे और पीछे की लाइट, ऑडेक्स राइडर नंबर अनिवार्य रूप से लगाए गए इसकी जांच अमोघ पलांडे द्वारा की जा रही थी।
रविवार की सुहानी सुबह 6 बजे नगर के मेहता पेट्रोल पंप से जांबाज अपनी अपनी साईकिलों में सवार होकर कर पाटन बाईपास से सिहोरा टोल प्लाजा तक गए पुनः सिहोरा टोल प्लाजा से चले और वापस तिलवारा घाट से पाटन बाईपास होते हुए मेहता पेट्रोल पंप पर 100 किमी की दूरी सफलता पूर्वक पूर्ण की । वही बड़ा लक्ष्य 200 किमी के लिए साइकिल सवार तिलवारा घाट से धूमा नागपुर रोड में आगे बढ़े वहां से वापस पाटन बायपास होते हुए मेहता पेट्रोल पंप पर अपने निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुए जबाजो के हौसले तो देखते ही बनते है प्रगति अग्रवाल जो भोपाल निवासी है ने भी हिस्सा लेकर जन जागृति फैलाई। आते जाते लोगों ने साइकिल सवारों के हौसला बढ़ाने में जय जय कारा के नारे लगाए। इस राइडर्स का नेर्तत्व साइकिलिंग के जादूगर मेल्विन पोर्टर ने किया और जबलपुर सुपर राइडर्स साइक्लिंग क्लब के वरिष्ठ साइक्लिस्ट अतुल मिश्रा, विवेक रंजन दुबे, प्रमोद तिवारी ने विभिन्न चौकियों पर आ कर साइकिल सवारों का उत्साह बढ़ाया ।
अनुराग शुक्ला ने बताया कि कीर्तिमान स्थापित करने वाले सभी साइकिल सवारों का हौसलाअफजाई करने नगर के वरिष्ठ साइकिलिस्ट अतुल मिश्रा, विवेक रंजन दुबे, प्रमोद तिवारी ने भव्य सम्मान समारोह में साहसी जबाजो को मेडल, पुष्पहार व सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया एवं आने वाले समय मे 150 किमी व 300 किमी के लक्ष्य को तय करने की योजना का एलान किया गया जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया ।



