जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य तथा प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गढा/नगर पुलिस अधीक्ष्क कैंट उदय भान सिंह के मार्गदर्शन में थाना गढा की टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजे की तस्करी मे लिप्त 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 9 किलो 200 ग्राम गांजा सहित घटना मे प्रयुक्त क्रेटा कार को जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी गढा बृजेश मिश्रा ने बताया कि को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार मे भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब रखे है व विक्रय करने के इरादे से बड्डा दादा ग्राउन्ड शिव मंदिर के पीछे खड़ा है सूचना पर तत्काल थाना गढा कीे टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान बड्डा दादा ग्राउन्ड में दबिश दी, शिव मंदिर के पीछे एक सफेद कार क्रेटा क्र एमपी 20 जेड जी 9299 खड़ी दिखी, कार का चालक पुलिस वाहन को देखकर भगाने का प्रयास किया, पीछा कर कार के रोका गया, कार चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम बुलराजू गगरा पिता वेंकटराव उम्र 52 वर्ष निवासी हाल शास्त्री नगर त्रिपुरी वार्ड मीत चौक थाना तिलवारा स्थाई पता ग्राम चागलू थाना चागलू जिला पश्चिम गोदावरी आंन्द्रप्रदेश का होना बताया जिससे कार के पीछे की सीट पर रखे एक गहरे हरे रंग के थैले के संबंध मे पूछा जो हडबडाने लगा व माफ कर दो माफ कर दो बोलने लगा बैग को खोलकर चेैक करने पर गांजा रखा मिला एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 9 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 01 लाख 75 हजार रूपये का होना पाया गया । आरोपी बुलराजू गगरा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त कार एम पी 20 जेड जी 9299 को जप्त करते हुये आरोपी के विरूध थाना गढा मे अप क्र 736/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88