मक्का मदीना उमरा के लिए जत्था रवाना

रेलवे स्टेशन पर जत्थे का हुआ भव्य स्वागत
जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना उमरा के लिए एक सैकड़ा लोगों का जत्था गरीब रथ से रवाना हुआ रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।
जत्थे में शामिल मो.रहीम खान, शाहीन बानो ने बताया कि हम सभी लोग पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना उमरा ज्यारत के लिए जा रहे हैं जहां हम अपनी अकीदत पेश कर अपने मुल्क हिंदुस्तान एवं जबलपुर में अम्नो और शांति की दुआ करेंगे। इस अवसर पर एनएसयूआई के छात्र नेता शफी खान,हाजी अजीज खान,टीटू जग्गी,कलीम खान, बबलू खान,नदीम खान,शाहिद खान,अमन,मुहीत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



