जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
श्री सिद्ध महाकाली पीठ रैंगवा में माता महाकाली द्वितीय प्राकट्योत्सव पर पूजन एवँ भंडारा आज

जबलपुर दर्पण। श्री सिद्ध महाकाली पीठ रैंगवा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता महाकाली का द्वितीय प्रकटोत्साव मनाया जा रहा है इस महापर्व में कल सोमवार 30 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से कन्याभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।पंच ज्योति काली संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक पंडित श्री सुधीर दुबे शास्त्री ने श्री सिद्ध काली पीठ ग्लोबल कॉलेज के पास, सुधा सागर विहार पाटन बायपास रोड में आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं से महाकाली मां का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



